फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Yogi Adityanath: Freedom eat means freedom for cow slaughter, Congress will distribute property infiltrators

योगी आदित्यनाथ: मनपसंद खाने की स्वतंत्रता यानी गोकशी की छूट, कांग्रेस घुसपैठियों को बांटेगी लोगों की संपत्ति

Sat, 27 Apr 2024 12:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद)।
अमर उजाला नेटवर्क, बिलारी (मुरादाबाद)। Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 12:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल लोकसभा क्षेत्र के बिलारी में जनसभा के दौरान इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सरकार के दौरान देश में भ्रष्टाचार चरम पर था। उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा कि वह तुम्हारी संपत्ति का सर्वे कराकर आधी संपत्ति में कब्जा कर घुसपैठियों में बांट देंगे।

विज्ञापन
Yogi Adityanath: Freedom eat means freedom for cow slaughter, Congress will distribute property infiltrators
सीएम योगी आदित्यनाथ बिलारी में जनसभा को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घोषणापत्र के अनुसार कांग्रेस तुम्हारी संपत्ति का सर्वे कराएगी और आधी संपत्ति पर कब्जा कर लेगी। बाद में इसी संपत्ति को घुसपैठियों में बांट देंगे। इंडी गठबंधन के घोषणापत्र की दूसरी अहम बात यह है कि अल्पसंख्यकों को मनपसंद खाने की स्वतंत्रता दी गई है, यानी गोकशी की छूट दी गई है। जिस गाय को हम माता कहते हैं, उसे यह कसाई को काटने के लिए दे देंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को संभल लोकसभा क्षेत्र के बिलारी में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

मुरादाबाद जिले की तहसील बिलारी के राम रतन इंटर कॉलेज के मैदान पर चुनावी जनसभा में सीएम योगी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कटाक्ष किया। कहा कि अब कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा दे रही है। 1970 में दादी ने भी गरीबी हटाओ का नारा दिया था और अब नाती भी यही नारा दे रहा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार में आपने देश के हालात देखे हैं। सपा और बसपा उनका समर्थन करती थीं। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थी। आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार चरम पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवादी देश में कही भी विस्फोट करते थे। गरीबों के हक पर डकैती डाली जाती थी। सीएम ने कहा कि 2014 के बाद से ऐसा नहीं है। देश विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सीमाएं सुरक्षित हैं। मोदी सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। पुलवामा हमले के शहीद जवानों की शहादत का बदला घर में घुसकर लिया। देश में आईआईटी, एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे, आईआईएम, विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय, एनआईटी तेजी के साथ बनाए हैं। भारत का दुनिया में सम्मान बढ़ा है।

विज्ञापन

सपा बसपा के शासन में गरीब भूखा मरता था। अब सभी को राशन मुफ्त दिया जा रहा है।उन्होंने सरकारी योजनाएं गिनाई और कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, मजदूर, महिला, नौजवान सभी का सम्मान किया है। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न भाजपा सरकार ने दिया। बता दें कि संभल संसदीय सीट पर चुनाव प्रक्रिया के तीसरे चरण में वोट पड़ेंगे। इसके तहत 07 मई को मतदान होगा।

... सुना है भाई-बहन दर्शन को जाना चाहते हैं अयोध्या
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना सीएम ने दोनों पर कटाक्ष किया। कहा कि सुना है, अब भाई-बहन दर्शन के लिए अयोध्या जाना चाहते हैं। उनकी सरकार थी तो उन्होंने राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। कहा था कि राम तो हुए ही नहीं है। ये धोखेबाज हैं। फिर से धोखा दे देंगे।

अधर्मियों और अत्याचारियों का अंत करेंगे कल्कि भगवान
राम रतन इंटर कॉलेज का मैदान जिले की सीमाओं के हिसाब से भले मुरादाबाद जिले में आता है लेकिन निर्वाचन क्षेत्र संभल संसदीय सीट का है। लिहाजा क्षेत्र के मिजाज को भांपते हुए मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों की चर्चा करते हुए बिलारी और संभल वालों से भावनात्मक रिश्ता जोड़ा। करीब 25 मिनट के संबोधन में चौधरी चरण सिंह और भारत रत्न का जिक्र करके किसानों और जाट समाज के दिलों में भी जगह बनाई। सीएम ने कहा कि भगवान कल्कि इसी कलियुग में संभल की पावन धरा पर अवतार लेंगे।

अधर्मियों और अत्याचारियों का अंत करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान कल्कि की इस पावन धरा पर उन्हें दोबारा आने का अवसर मिला है। सीएम ने संभल की मां कैला देवी, बिलारी के प्राचीन गंवादेवत मंदिर का भी जिक्र किया। इन स्थलों की चर्चा की प्रतिक्रिया भीड़ के बीच से सीएम यीगी के जयकारों के रूप में हुई। सीएम ने भी भारत माता की जय, वंदे मातरम का उद्घोष भी किया।

जनता से सीधा रिश्ता जोड़ने के लिए सवाल किया, क्या भारत माता की जय और वंदेमातरम कहने में संकोच करने वालों को वोट दोगे। इसके बाद केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए महिला, पुरुष, उद्यमी, मजदूर, नौजवान, किसानों को साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी को सम्मान देती है। संबोधन के आखिर में कहा कि मोदी सरकार ने चौधरी सिंह को भारत रत्न देकर सम्मानित किया है। वह किसान, मजदूरों के नेता थे। भाजपा की उपलब्धियों की चर्चा के बीच ही सीएम ने संभल से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के पक्ष में मतदान की अपील की।

जो दंगा कराएगा, उसकी निकलेगी राम नाम सत्य यात्रा
किसी का नाम लिए बिना प्रदेश में बाहुबली और माफिया पर सरकार के कड़े रुख की याद भी सीएम ने दिलाई। कहा कि किसी दंगाई या उसके समर्थक की हिम्मत नहीं होगी प्रदेश में कर्फ्यू लगवाने की। अब प्रदेश में जो भी दंगा कराएगा, अब उसकी राम नाम सत्य की यात्रा निकलेगी।

चार जून को ईवीएम खुलने पर साकार होगा 400 पार का नारा
सीएम ने कहा कि पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को पूरा हो गया है। दूसरे चरण में 89 लोकसभा सीटों पर चल रहा है। पहले चरण में मोदी के नाम व काम पर जनता का अभूतपूर्व स्नेह मिला है, जो अभिभूत करने वाला है। चार जून को ईवीएम खुलेंगी, तो 400 पार का सपना साकार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed