फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   wrong voter card, chequing

कैडेट को पकड़ा दिया फर्जी वोटर कार्ड, छानबीन शुरू

Sun, 23 Apr 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 23 Apr 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
wrong voter card, chequing
अब अपना वोट फेसबुक पर ऑनलाइन बनवाएं
एक साइबर कैफे में फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनाए जाने की शिकायत अफसरों से की गई है। इसकी छानबीन नायब तहसीलदार नितिन तनेजा ने शुरू कर दी है। उन्होंने शनिवार को नगर के एक साइबर कैफे पर छापा मारा लेकिन कैफे बंद मिला। इस बारे में उस पीड़ित का बयान लिया गया है जिससे 150 रुपये वसूलने के बाद फर्जी वोटर कार्ड पकड़ाया गया था। इस मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है लेकिन प्रशासन छानबीन कर रहा है।
विज्ञापन


एनसीसी के कैडेट शाहेआलम ने अपने वोटर कार्ड में नाम बदलवाने के लिए साइबर कैफे पर शनिवार को संपर्क किया था। वह जब पहुंचे तो उनसे 150 रुपये मांगे और नाम बदल कर फर्जी कार्ड पकड़ा दिया गया। वह इस कार्ड को लेकर जब डीएल बनवाने पहुंचे तो उन्हें पता लगा कि कार्ड की डिटेल ऑनलाइन नहीं है। इसलिए कार्ड फर्जी है।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने एसडीएम कार्यालय में शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद नायब तहसीलदार को जांच सौंपी गई। जांच के लिए वह मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक साइबर कैफे संचालक को भनक लग गई। वह लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed