फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wrestler Vishwajeet defeated Dharmendra of Mathura

पहलवान विश्वजीत ने मथुरा के धर्मेंद्र को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Vishwajeet defeated Dharmendra of Mathura
संभल के गांव अतरासी में आयोजित दंगल में दांव-पेंच दिखाते पहलवान। - फोटो : SAMBHAL
पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव अतरासी में हरियाली तीज के अवसर पर दंगल का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र और अन्य जिलों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। स्थानीय पहलवान विश्वजीत यादव ने मथुरा जिले के धर्मेंद्र यादव को हराकर दंगल अपने नाम किया। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

रविवार को दंगल का शुभारंभ प्रमोद यादव और रामसेवक ने फीता काटकर किया। दंगल देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ रही। मुकाबला गांव अतरासी के पहलवान विश्वजीत यादव और मथुरा जिले के पहलवान धर्मेंद्र यादव के बीच हुआ जिसमें विश्वजीत ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देकर दंगल अपने नाम किया। बरेली जिले के बजरंगी ने अमरोहा जिले के हसनपुर निवासी यासीन को हराकर दूसरा स्थान, जबकि जिजौड़ा के विष्णु ने चंदौसी के विशाल को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजकों की ओर से विजेता और उपविजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लल्लू सिंह यादव, अशोक यादव, हरिओम यादव, कालीचरन, गौरव गुप्ता, गब्बू यादव, नेत्रपाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed