फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   working in mahawa river

महावा की सीमाकंन 53 किमी पूरा, खुदाई अभी तीन किमी तक पहुंची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
working in mahawa river
असमोली क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी के निकट नहर की खुदाई करती जेसीबी। - फोटो : SAMBHAL
महावा का सीमाकंन 53 किमी पूरा, खुदाई अभी तीन किमी तक पहुंची
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धनारी/चंदौसी। महावा नदी में सीमांकन का कार्य पूरा हो चुका है। जिले में महावा नदी की लंबाई 53 किलोमीटर की है। जबकि दो जेसीबी के खुदाई करने पर तीन किलोमीटर की ही खुदाई हो पाई है। खुदाई का कार्य एक ही स्थान से शुरू किया गया है। जबकि अभी पचास किमी तक पूरा किया जाना है।

उपजिलाधिकारी ओमवीर सिंह ने बताया कि महावा नदी में सीमांकन कार्य पूरा हो गया है। सीमांकन 53 किलोमीटर तक हुआ है। यही लंबाई जिले में महावा नदी की है। जिस तरह सीमांकन का कार्य जगह-जगह से शुरू हुआ, उसी तरह से खुदाई भी शुरू हो तो रफ्तार बढ़े। खुदाई के दौरान कुछ किसानों द्वारा आपत्ति करने पर उन्हें संतुष्ट करना होता है। महावा नदी में खुदाई के लिए कार्य समिति बनाई गई है। लेकिन खुदाई के कार्य में जन सहयोग नहीं मिल पा रहा है। महावा नदी की खुदाई में यारा फर्टिलाइजर्स और डीएसएम शुगर मिल की जेसीबी से खुदाई का कार्य चल रहा है। इस समय बरसात और किसानों की अरुचि के कारण खुदाई में देरी हो रही है। महावा नदी की खुदाई का कार्य अभी 50 किलोमीटर और होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed