Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There was a brisk sale of earthen lamps and decorative string lights.

Sambhal News: मिट्टी के दीये और झालरों की जमकर हुई खरीदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
There was a brisk sale of earthen lamps and decorative string lights.
चंदौसी/गुन्नौर/जुनावई/बबराला। छोटी दिवाली पर शनिवार को बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दीपावली की तैयारियों को लेकर सुबह से ही बाजारों में रौनक छा गई। लोगों ने घरों को सजाने के लिए मिट्टी के दीये, मोमबत्तियां, रंग-बिरंगी झालरें और सजावटी सामान की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

चंदौसी के बड़ा बाजार, घंटाघर, ब्रह्म बाजार, सीता रोड, मुरादाबाद गेट समेत मुख्य बाजारों में सुबह से देर रात तक लोगों की चहल पहल रही। वहीं गुन्नौर के जुलेपुरा मोहल्ला, सदर बाजार और तहसील रोड पर दुकानों पर सुबह से ही खरीदार पहुंचने लगे। मिट्टी के दीये और मोमबत्तियों के साथ घरों को रोशनी से सजाने के लिए रंग-बिरंगी विद्युत झालरों की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

लोगों ने दीपावली पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, पूजा की थाली और अन्य सामग्री भी खरीदी। पटाखों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। परिवार के साथ बाजार पहुंचे लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी की। बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया। पुलिसकर्मी लगातार बाजारों में गश्त करते रहे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी बनाए रखी, जिससे खरीदारी के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed