फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Workers did not arrive after receiving information about leopard sighting, protest

Sambhal News: तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर नहीं पहुंचे कर्मी, प्रदर्शन

Fri, 29 Mar 2024 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 29 Mar 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Workers did not arrive after receiving information about leopard sighting, protest
सरायतरीन। गांव रुदायन में बुधवार की देर रात तेंदुआ के हमले में गोवंश पशु के घायल होने के बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। लेकिन वन विभाग ने इस सूचना को गंभीरता से नहीं लिया। इससे लोगों में रोष पनपा और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। गांव रुदायन निवासी डॉ. कमल सिंह यादव ने बताया कि बुधवार की रात करीब 1:30 बजे जंगल की ओर से तेंदुआ ने आकर पशु शाला में बांधे पशु पर हमला कर दिया। पशु की चीख होने पर टॉर्च से देखा तो मौके पर तेंदुआ मौजूद था।
विज्ञापन

हमले में पशु के कान और पैर में चोट आई है। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। थाना पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। बताया कि टीम ने इस सूचना को गंभीरता से नहीं लिया। यही वजह रही कि अगले दिन सुबह करीब 10 बजे टीम पहुंची और तेंदुआ के बारे में ग्रामीणों से जानकारी की। इस दौरान विनीत कुमार, योगेश कुमार, पप्पू सिंह यादव, राजेंद्र सिंह यादव, अवधेश कुमार, राजपाल सिंह यादव, कमल यादव, नंदकिशोर यादव, किशनपाल यादव, छोटे सिंह, डॉ हरनाम, वीरेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

तत्काल मौके पर जाकर पूछताछ की गई है। ग्रामीणों ने जो पद चिन्ह दिखाएं हैं, वह अन्य जानवर के हैं। पशु पर किए गए हमले से भी तेंदुआ की पुष्टि नहीं हो रही है। जबकि तेंदुआ कोई शिकार करता है, तो गर्दन पर ही हमला करता है। बाकी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।-उस्मान अली, डिप्टी रेंजर, वन विभाग संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed