{"_id":"5f6baef48ebc3e477177b7d2","slug":"work-on-sot-river-in-chandausi-sambhal-chandausi-news-mbd363650575","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोत नदी पुनर्जीविका अभियान के तहत खुदाई का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोत नदी पुनर्जीविका अभियान के तहत खुदाई का कार्य शुरू
विज्ञापन
चंदौसी के गांव आदमपुर में सोत नदी की खुदाई का कार्य शुरू
मनरेगा मजदूरों द्वारा किया जा रहा खुदाई का कार्य, बीडीओ ने किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी। सोत नदी पुनर्जीवित अभियान के तहत चंदौसी तहसील क्षेत्र के गांव आदमपुर में खुदाई का कार्य शुरू हो गया है। खंड विकास अधिकारी की देखरेख में नदी की खुदाई का कार्य मनरेगा मजदूरों द्वारा किया जा रहा है। अन्य ग्राम पंचायतों में भी खुदाई के लिए एस्टीमेट बन गया है।
संभल तहसील में सोत नदी की खुदाई का कार्य लगभग पूरा हो गया है। चंदौसी तहसील क्षेत्र में प्रशासन कई दिनों से खुदाई के लिए तैयारी कर रहा था। ग्राम पंचायतों में खुदाई का एस्टीमेट बनाने के बाद बुधवार से गांव आदमपुर में सोत नदी की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है। मनरेगा मजदूर बुधवार को दिन भर खुदाई के कार्य में लगे रहे। मिट्टी की खुदाई कर ढांग बनाई गई। प्रशासन ने कुछ दिनों पहले गांव आदमपुर के क्षेत्र में कुछ स्थानों पर पैमाइश कराई थी। उसी स्थान पर ब्लाक की ओर से खुदाई का कार्य शुरू कराया गया।
तहसील प्रशासन बरत रहा लापरवाही
सोत नदी अभियान के तहत गांव आदमपुर में खुदाई का कार्य शुरू हो गया। बीडीओ शेखर श्रीवास्तव ने मनरेगा के तहत कार्य शुरू करा दिया। हालांकि गांव में सोत नदी से अभी भी अवैध कब्जे नहीं हटे हैं। प्रशासन इस मामले में लापरवाही बरत रहा है।