फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Women open their fast by looking at the moon

महिलाओं ने चांद का दीदार कर खोला व्रत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Women open their fast by looking at the moon
संभल/चंदौसी/बहजोई। सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ का पर्व धूमधाम से मनाया। सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने पति की लंबी आयु की कामना की। रविवार देर शाम चांद दिखाई पड़ा। महिलाओं ने छलनी से चांद का दीदार कर व्रत खोला। पतियों ने व्रत खुलवाने के बाद पत्नियों को उपहार भी दिए।
विज्ञापन

शहर में रविवार को दिनभर करवाचौथ पर्व पर महिलाओं ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। सुबह से बाजारों में मिट्टी के करवे, करवामाता का कैलेंडर, पूजन सामग्री, फूल माला की बिक्री शुरू हो गई। चूड़ी, बिंदी, कॉस्मेटिक्स, फल व मिठाइयों की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही। महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को करवामाता का पूजन किया। कथा सुनकर विधि विधान से पूजन किया।
विज्ञापन

चंदौसी में भी करवाचौथ पर्व पर महिलाओं ने पूरे दिन उपवास रखा। महिलाओं ने शाम को सज संवरकर करवाचौथ का पूजन किया। महिलाओं ने एक-दूसरे को करवाचौथ की कहानी सुनाई। उधर. शाम को नगर के कई स्थानों पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहजोई में करवाचौथ पर्व पर उपवास रख सुहागिनों ने पति की दीर्घायु की कामना की। इसके बाद पूजा-अर्चना कर उपवास खोला। नवविवाहिताओं में करवाचौथ पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed