फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Women have left their mark in every field: Gulab Devi

महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी : गुलाब देवी

Sun, 09 Mar 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 09 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Women have left their mark in every field: Gulab Devi
संभल के चंदौसी में बीएमजी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान डीआईओएस से जानकारी करतीं म - फोटो : संवाद
संभल।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा महिला मोर्चा ने भाजपा के जिला कार्यालय पर प्रबुद्ध महिलाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी शिक्षक, अधिवक्ता, डॉक्टर, समाज सेविका, पुलिसकर्मी समेत सभी प्रबुद्ध महिलाओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
गुलाब देवी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है, चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान। महिला प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संभालने वाली शक्ति है। भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है, भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता, और त्याग का स्वरूप माना गया है। इस दौरान मिलन गांधी, मंजू दिलेर, प्रेमकुमारी, डाॅ. रितु सक्सेना, संध्या अग्रवाल, राजश्री अग्रवाल, अंजू चौधरी आदि रहे। संचालन मोक्षिका शर्मा ने किया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, पवांसा ब्लॉक के सभागार में आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। एडीओ पंचायत अशोक कुमार त्यागी और ब्लॉक मिशन मैनेजर धर्मवीर सिंह मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के बारे में समझाया। इस दौरान अलका राघव, संजू देवी, सोमवती, बबली, दिव्या, दीक्षा यादव, नीतू, प्रियंका, सुनीता, गीत, सुरमिला, मंजू रानी आदि मौजूद रहीं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से प्रतिनिधि मंडल ने उप जिलाधिकारी वंदना मिश्रा को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंट करके सम्मानित किया। संगठन की जिलाध्यक्ष अमीर जहां तुर्की ने कहा कि नारी आज समाज के लिए सदैव समर्पित है। आफिया तलत, स्वालेहा सिद्दीकी, जैनब आरा, वसीम अख्तर, जीशान, अतुल शर्मा, राजेंद्र सिंह गुर्जर, मनाजिर हुसैन आदि रहे। वहीं, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ब्लॉक पंवासा इकाई ने महिला-उत्थान एवं नारी समाज में क्रांति लाने के प्रयास के लिए अमीर जहां तुर्की को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। वसीम अख्तर, अतुल शर्मा, आफिया तलत, स्वालेहा सिद्दीकी, जैनब आरा, वसीम अख्तर, मोहम्मद जीशान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed