फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   women death in road accident

हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, पति व ननद घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
women death in road accident
बहजोई में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : CHANDAUSI
बहजोई। हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक महिला के पति और ननद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बेटे का मुंडन कराकर बाइक पर सवार होकर महिला अपने पति और ननद के साथ गांव लौट रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। हादसा बहजोई-चंदौसी के बीच गांव लहरावन के निकट हुआ।
विज्ञापन

जिला रामपुर के थाना शाहबाद के गांव यूसुफ नगर निवासी महिला प्रेमवती पत्नी थान सिंह (28) अपने पति थान सिंह पुत्र डंबर सिंह और ननद मिथलेश पत्नी ओमकार सिंह गांव थानपुर थाना फैजगंज बेहटा जिला बदायूं के साथ बाइक पर सवार होकर बहजोई की ओर से चंदौसी की ओर जा रही थी। सुबह सवा नौ बजे करीब मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई-चंदौसी के बीच स्थित गांव लहरावन के निकट सामने से आ रही रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर जबर्दस्त थी। बाइक सवार उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। इस बीच महिला प्रेमवती ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्साधीक्षक डा. बीएल विराटिया ने प्रेमवती को मृत घोषित कर दिया। इस बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल थान सिंह और मिथलेश का उपचार किया गया।
वहीं प्रेमवती की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थान सिंह का कहना था कि वह अपने परिवार वालों के साथ बाइक पर सवार होकर जिला बुलंदशहर के कर्णवास में बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था कि गांव लहरावन के निकट एक रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और उसकी पत्नी की जान चली गई। कार्यवाहक कोतवाल राजीव त्यागी ने बताया कि रोडवेज बस पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

बच्चों की परवरिश पर पड़ेगा असर
बहजोई। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला प्रेमवती की मौत के बाद परिजनों का कहना था कि प्रेमवती के छोटी-छोटी चार बेटियां व 11 माह का एक मासूम बेटा है। अब इन बच्चों की परवरिश पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed