फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman's condition worsens due to gas geyser while bathing, referred to Aligarh

Sambhal News: नहाते समय गैस गीजर से महिला की हालत बिगड़ी, अलीगढ़ रेफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Woman's condition worsens due to gas geyser while bathing, referred to Aligarh
गुन्नौर(संभल)। कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती में गैस गीजर से पानी गर्म कर नहाते समय एक महिला की हालत बिगड़ गई। बाथरूम में गैस गीजर चालू होने के कारण महिला को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और ऑक्सीजन लेवल तेजी से गिर गया। परिजन महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

महिला के बेटे गुफरान ने बताया कि उनकी मां खुशनुमा (50) निवासी मोहल्ला नई बस्ती, शुक्रवार को बाथरूम में गैस गीजर चलाकर नहा रही थीं, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। घबराए परिजन उन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने महिला की जांच की, जिसमें ऑक्सीजन लेवल करीब 80 पाया गया। स्थिति को गंभीर देखते हुए महिला को तत्काल ऑक्सीजन लगाई गई और प्राथमिक उपचार कर हालत को स्थिर किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए महिला को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने गैस गीजर के उपयोग के दौरान पर्याप्त वेंटिलेशन रखने की सलाह दी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed