फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman's body found hanging, murder suspected

Sambhal News: फंदे के सहारे लटका मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, murder suspected
रजपुरा(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव ब्यौरा में शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे महिला का शव कमरे में बेड के ऊपर दीवार में लगे हुक पर साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। मायके वालों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव अली नगर निवासी छोटे भाई नरेंद्र ने बताया कि बहन विमला (28) की शादी करीब छह वर्ष पहले रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव ब्यौरा निवासी युवक के साथ की थी। आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद से ससुराल वाले महिला को परेशान करने लगे। वैवाहिक जीवन में दो बेटियां भी हुईं।
विज्ञापन

आशंका है कि हत्या कर महिला का शव फंदे से लटका दिया गया। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि महिला की मौत कैसे हुई है, यह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed