{"_id":"601870818ebc3e08ad1d1f79","slug":"woman-suicide-in-sambhal-village-sambhal-news-mbd3781207125","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का शव घर के कमरे में चुन्नी से लटका मिला, पति ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का शव घर के कमरे में चुन्नी से लटका मिला, पति ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लधनपुर में महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। यह घटना महिला के मायके में हुई है। सूचना पर पहुंचे महिला के पति ने अपनी साली व साढ़ू पर हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे करीब गांव लधनपुर निवासी यादराम की बेटी नीरू देवी (28) का शव घर के कमरे की छत से चुन्नी से लटका मिला। इसकी जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना महिला के पति गांव करनपुर कायस्थ निवासी रामनिवास को दी गई। मौके पर पहुंचे महिला के पति ने अपनी साली व साढ़ू पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के पति ने बताया कि उनके ससुर के पास कोई बेटा नहीं है। तीन बेटियां हैं। बताया कि उसकी पत्नी पिछले तीन वर्ष से अपने मायके में रह रही थी। हाल ही में 14 बीघा जमीन बेची थी। जिसका तीनों बेटियों को रुपया दिया था। बताया कि वह सोमवार को अपने ससुर के घर से रुपये देकर इंजन खरीदकर ले गया था। इसकी जानकारी साढ़ू व उसकी पत्नी को हुई तो वह ट्रैक्टर ट्राली लेकर आ गए और ससुर के घर का सामान भरने लगे। इसका विरोध उसकी पत्नी ने किया तो मारपीट की और फंदा लगाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर महिला के ससुर राजेंद्र ने घटना की हकीकत जानने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। इसी क्रम में पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई है। हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।