फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman sets herself on fire in front of police post

Sambhal News: महिला ने चौकी के सामने खुद को लगाई आग

Fri, 18 Oct 2024 03:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 18 Oct 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Woman sets herself on fire in front of police post
संभल। प्रेमी से शादी कराने की जिद पर अड़ी नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने बृहस्पतिवार की शाम चौधरी सराय पुलिस चौकी के सामने खुद को आग लगा ली। आग की लपटों से घिरी महिला को देखकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


किसी तरह पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां से रेफर कर दिया गया है। सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। महिला ने बताया है कि उसके पति की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


वह मोहल्ले में ही परचून की दुकान चलाकर तीन बच्चों का पालन पोषण करती है।बताया कि मोहल्ला के ही एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। अब युवक से शादी करने मुकर गया और घर छोड़कर चला गया। उसका फोन भी नहीं उठाता है। बताया कि उसने मामले में कई दिन पहले चौधरी सराय पुलिस चौकी में शिकायत की लेकिन पुलिस टाल मटोल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जब वह पुलिस चौकी पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने कहा कि उसका प्रेमी शादी नहीं करेगा। साथ ही कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद उसने चौकी से बाहर निकलकर खुद को आग लगा ली। महिला ने पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाया है।

वहीं, दूसरी ओर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला बृहस्पतिवार की दोपहर में ही दर्ज कर लिया गया था। आरोपी की तलाश में पुलिस पहुंची तो जानकारी मिली कि वह पंजाब में है। महिला चौकी आई थी लेकिन उसने बाहर निकलकर कोई ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा ली। उसका उपचार कराया जा रहा है।

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने धमकाया

महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद तीन बच्चों के गुजारे के लिए परचून की दुकान की। इसी दौरान मोहल्ले के युवक से नजदीकियां बढ़ती चली गईं और उनके प्रेम प्रसंग की चर्चा पूरे मोहल्ले में फैल गई। जिसके बाद वह प्रेमी से शादी करने की जिद कर रही थी। लेकिन युवक ने इन्कार कर दिया और धमका रहा था। जब वह शादी को राजी नहीं हुआ तो महिला ने पुलिस में शिकायत की थी।



बोली, प्रेमी के बिना नहीं रहेगी

जिला अस्पताल में पुलिस ने महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया। इस दौरान महिला ने कहा कि वह प्रेमी के बिना नहीं रहेगी। वह शादी करने के लिए मना कर रहा है। लेकिन अब आग लगा ली है। महिला ने कहा कि उसके पति की मौत हुई तो ससुरालियों ने दूरी बना ली। महिला करीब 60 प्रतिशत झुलस गई है। जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है।

पुलिस को शक कि महिला को किसी ने उकसाया

पुलिस चौकी से बाहर आते ही महिला द्वारा आग लगाने की घटना के बाद जहां पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं पुलिस को शक है कि महिला को ऐसा करने के लिए किसी ने उकसाया है। पुलिस मामले की भी जांच कर रही है। यदि किसी ने महिला को उकसाया है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होना तय है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल के चिकित्सक ने केरोसिन उड़ेलकर आग लगाने की बात कही है।

वर्जन
आरोपी युवक की तलाश में टीम को लगाया गया है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। महिला ने पुलिस चौकी से निकलकर आग लगाई है। उसका उपचार कराया जा रहा है। महिला ने मुकदमा दर्ज होने के बाद भी यह कदम क्यों उठाया इसकी छानबीन की जाएगी। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed