फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman's body found hanging in room

कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in room
वीर सावरकर नगर में वृद्ध महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। महिला की पुत्री ने अपने भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

वीर सावरकर नगर निवासी मिथलेश (55) के दो बेटे हैं हरिश और सनी। बंटवारा होने के बाद मिथलेश अपने अपने बड़े बेटे हरिश के साथ रहती थीं। वह अक्सर बीमारी भी रहने लगी थीं। रविवार की सुबह करीब छह बजे हरीश ने अपनी मां को पहली मंजिल पर निर्माणाधीन कमरे की चौपट पर साड़ी के फंदे से लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। परिजन व आसपास के लोग भी पहुंच गए। महिला की पुत्री निशा पत्नी राधेश्याम टांडा बादली जनपद रामपुर भी मौके पर पहुंच गई। इसके पुत्री अपने पिता के साथ कोतवाली में पहुंची और अपने दोनों भाइयों पर मां की हत्या का आरोप लगाने लगी। सीओ दिनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश गुप्ता घटना स्थल पर पहुंच गए। यहां सीओ ने महिला के दोनों बेटों से जानकारी की। बेटे ने पुलिस को बताया कि तीन माह पहले भी उनकी मां ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसकी जानकारी कोतवाली में दी गई थी। तब उपचार कराने के बाद उनकी जान बच गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed