फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman reached Sambhal from Siliguri after getting trapped in servant's love

Sambhal News: नौकर के प्रेमजाल में फंसकर सिलीगुड़ी से संभल पहुंची महिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Woman reached Sambhal from Siliguri after getting trapped in servant's love
संभल। बिहार के जिला दरंभगा निवासी कपड़ा कारोबारी की 33 वर्षीय पत्नी संभल निवासी अपने 22 वर्षीय नौकर के प्रेमजाल में परिवार को छोड़कर संभल पहुंच गई। जब पति तलाशता हुआ संभल पहुंचा तो महिला नहीं मिली।
विज्ञापन

युवक पर पुलिस ने दवाब बनाया तो महिला रविवार को हयातनगर थाने पहुंची और बताया कि वह चंडीगढ़ में पार्लर का कोर्स कर रही है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां महिला ने कहा कि वह पति और अपने परिवार के साथ नहीं रहना चाहती है। मजिस्ट्रेट ने महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजा है।
विज्ञापन

महिला के पति का कहना है कि युवक ने उसकी पत्नी का ब्रेन वॉश कर दिया है इसलिए वह घर जाने का तैयार नहीं है। महिला के पति ने बताया कि उसने दो महीने पहले ही पश्चिमी बंगाल के सिलीगड़ी में रेडीमेड कपड़े का कारोबार शुरू किया है। उससे पहले हिमाचल प्रदेश के बद्दी में कारोबार था। संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को वहीं सात महीने पहले नौकरी पर रखा था। अब जब पश्चिमी बंगाल के सिलगुड़ी में कारोबार किया तो युवक वहां भी साथ गया था। बताया कि एक महीने पहले नौकर और पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो पत्नी ने बताया था कि छह महीने से प्रेम प्रसंग है। इसलिए पति ने युवक को नौकरी से निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब युवक अपने घर आ गया तो कारोबारी की पत्नी भी 27 मई को घर छोड़कर संभल पहुंच गई। सिलगुड़ी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने लोकेशन संभल निवासी युवक के गांव की बताई थी। इसके बाद 13 जून को गांव पहुंचे तो युवक ने जानकारी नहीं होने की बात कही। इसके बाद शनिवार को फिर से आए और हयातनगर थाने में पहुंचकर जानकारी दी। पुलिस के कहने पर युवक ने उसकी पत्नी को बुलाया। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी कह रही है कि वह चंडीगढ़ में पार्लर का कोर्स कर रही थी और वहीं जाकर रहना है। महिला का एक 14 वर्षीय बेटा है। उसके कहने पर भी महिला घर जाने को तैयार नहीं हुई। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने महिला को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed