फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fans broken, water dirty in school... Minister of State expresses displeasure.

Sambhal News: स्कूल में पंखे खराब, पानी भी गंदा... राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Fans broken, water dirty in school... Minister of State expresses displeasure.
चंदौसी। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने बृहस्पतिवार को गांव गुमथल स्थित बली मोहम्मद सेवक समाज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण छात्रों द्वारा सुविधाओं की कमी की शिकायत के बाद किया गया। विद्यालय में कई अव्यवस्थाएं मिलने पर राज्यमंत्री ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में गंदगी देखी। कक्षाओं में कई पंखे खराब मिले, जिससे छात्रों को गर्मी में परेशानी हो रही थी। छात्रों ने बताया कि पंखे लंबे समय से खराब हैं। उन्हें ठीक कराने के लिए छात्रों से रुपये भी मांगे गए थे।
विज्ञापन

बच्चों ने यह भी शिकायत की, देरी से आने वाले छात्रों से ग्राउंड की सफाई कराई जाती है। इसके अलावा फ्रीजर से गंदा पानी और हैंडपंप के पानी में कीड़े आने की भी शिकायतें मिलीं। इन शिकायतों पर राज्यमंत्री ने प्रधानाध्यापक हुकुम सिंह को बुलाकर जवाब मांगा। प्रधानाध्यापक कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री गुलाब देवी ने प्रधानाध्यापक को विद्यालय की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों से काम कराने और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की। राज्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी अव्यवस्था की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायत मिलने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed