फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman murders husband in collusion with her in-law

समधी के प्यार में अंधी हुई समधन: खेत में लहसुन की रखवाली कर रहे पति की गला घोंटकर हत्या, मोबाइल ने खोला राज

Thu, 16 Apr 2026 08:30 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, धनारी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, धनारी (संभल) Published by: विकास कुमार Updated Thu, 16 Apr 2026 08:30 PM IST
सार

पुलिस लाइन में एसएसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि गांव भिरावटी निवासी किसान नरेश (45) मंगलवार की रात खेल पर लहसुन की रखवाली कर रहा था। बुधवार की सुबह चार बजे तक जब घर नहीं पहुंचा तो पत्नी ने अपने जेठ मदनपाल को देखने के लिए खेत पर भेजा। खेत पर नरेश मृत पड़ा था। गले में गमछा कसा था।

विज्ञापन
Woman murders husband in collusion with her in-law
समधन ने समधी के साथ मिलकर की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के संभल स्थित धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी में बुधवार को खेत पर मिले नरेश (45) के शव के मामले का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, नरेश की पत्नी शीला के अपने समधी से प्रेम संबंध थे। इसकी भनक लगने पर दोनों ने गमछे से गला कसकर नरेश की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

खेत में लहसुन की रखवाली कर रहा था नरेश
पुलिस लाइन में एसएसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि गांव भिरावटी निवासी किसान नरेश (45) मंगलवार की रात खेल पर लहसुन की रखवाली कर रहा था। बुधवार की सुबह चार बजे तक जब घर नहीं पहुंचा तो पत्नी ने अपने जेठ मदनपाल को देखने के लिए खेत पर भेजा। खेत पर नरेश मृत पड़ा था। गले में गमछा कसा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल पर लगातार बात करते थे समझी और समधन
सर्विलांस के माध्यम से पुलिस ने जब छानबीन की तो मृतक की पत्नी और उसके समधी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की लगातार मोबाइल पर बातचीत होती थी। सख्ती से पूछताछ करने पर नरेश हत्याकांड का खुलासा हो गया। 

विज्ञापन

नरेश के तीन बेटे, तीनों दिल्ली में
मृतक नरेश के तीनों पुत्र दिल्ली में मेहनत मजदूरी करते हैं। जबकि नरेश अपने खेत पर सोता था। मृतक के बड़े पुत्र की शादी हो चुकी है। इसलिए समधी सत्यपाल का नरेश के घर आना जाना रहता था। इसी बीच सत्यपाल और शीला के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसकी भनक नरेश को लग गई। वह बाधा बनने लगा तो दोनों ने मिलकर नरेश की गला दबा कर हत्या कर दी। 

दोनों भेजे गए जेल 
पुलिस ने मृतक के बड़े भाई मदनपाल की ओर से शीला और सत्यपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने दोनों के मोबाइल, बाइक और हत्या में प्रयुक्त गमछा बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed