फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman molestion by force in sambhal

घर में घुसकर महिला के साथ शस्त्रों के बल पर छेड़खानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
woman molestion by force in sambhal
धनारी/चंदौसी। थाना धनारी क्षेत्र के महिला के पति बाहर गया था। उसी समय गांव के ही युवक घर में घुस गया और हाथ पकड़ कर कमरे में खींचने लगा। महिला के द्वारा शोर मचाने पर तमंचा से जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन

आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी युवक तमंचा लहराता हुआ भाग गया। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की शाम पति किसी काम से गांव से बाहर गया था।
विज्ञापन

उसी समय गांव का एक आरोपी युवक घर में घुस गया और महिला को अकेला देखकर हाथ पकड़ कर कमरे में खींच कर ले जाने लगा। दुष्कर्म कर प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर तमंचा दिखा कर जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। मोहल्ले के लोग आने पर आरोपी युवक तमंचा लहराता हुआ भाग गया। महिला के पति घर आने पर घटना के बारे में बताया। पति शिकायत करने आरोपी युवक के घर पहुंचे।
इस पर आरोपी युवक गाली गलौज करने लगा। पीछे से आरोपी युवक ने आकर महिला पति पर पथराव कर दिया। पीड़ित महिला पति के साथ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed