{"_id":"6122a1768ebc3e79d53b2cf9","slug":"woman-killed-in-road-accident-two-children-injured-sambhal-news-mbd4000889196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति और दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति और दो बच्चे घायल
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर गोवंशीय पशु के टकराने से एक महिला की मौत हो गई। दो मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। महिला का पति गंभीर घायल है। दो बेटियों को मामूली चोट आई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं हादसे की सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया।
जिला बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के बेनी नगला गांव निवासी देशराज अपनी पत्नी कुमकुम (23) व दो बच्चों के साथ रविवार की सुबह जिला बुलंदशहर के नरौरा निवासी अपने भाई पप्पू के घर गए थे। शाम को करीब सात बजे गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-मेरठ हाईवे पर गांव धनीपुर के नजदीक मोड़ पर बाइक गोवंशीय पशु से टकरा गई। इसमें बाइक सवार घायल हो गए।
हादसे के बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां कुमकुम को मृत घोषित कर दिया। देशराज की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया है। बच्चों की हालत ठीक है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बदायूं के थाना सहसवान अंतर्गत गांव शाहबाजपुर निवासी महिला के पिता करन सिंह ने बताया कि उनके दामाद और बेटी को पहले उनके घर आना था लेकिन नरौरा निवासी रिश्तेदार ने फोन कर बुला लिया तो वह वहां चले गए। लौटते समय हादसा हो गया।