{"_id":"6ae39d16cc17ede0f30f83e8","slug":"half-yearly-examinations-for-basic-schools-will-be-held-from-november-17-to-21-sambhal-news-c-204-1-chn1001-134214-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 17 से 21 नवंबर तक होंगी बेसिक स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 17 से 21 नवंबर तक होंगी बेसिक स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं
Fri, 30 Oct 2026 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। परिषदीय और मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 17 से 21 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले के करीब डेढ़ लाख बच्चे इन परीक्षाओं में शामिल होंगे, जो दो पालियों में संपन्न होंगी।
जिले में कुल 1289 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की विषयवार परीक्षाएं निर्धारित समय सारिणी के अनुसार होंगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
कक्षा एक के छात्रों की परीक्षा मौखिक रूप से ली जाएगी। कक्षा दो से आठ तक के बच्चों की लिखित और मौखिक दोनों तरह की परीक्षाएं होंगी। खंड शिक्षा अधिकारी मुंशी लाल पटेल ने बताया कि सभी परिषदीय स्कूलों में परीक्षाएं 17 से 21 नवंबर तक होंगी। उन्होंने कहा कि तैयारियों के लिए शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
परिषद के निर्देशों के अनुसार, परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र जिला स्तर पर तैयार किए जाएंगे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रश्नपत्र तैयार करने का कार्य करेगा। इसके बाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की देखरेख में उनका विद्यालयों में वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
कक्षा दो से पांच तक और कक्षा छह से आठ तक की परीक्षाओं में लिखित और मौखिक मूल्यांकन किया जाएगा। कक्षा छह से आठ तक के लिए लिखित और मौखिक परीक्षा का भारांक 50-50 फीसदी रहेगा।
पारदर्शी परीक्षा कराने के निर्देश
विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षाएं निर्धारित समय सारिणी के अनुसार पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से कराई जाएं। खंड शिक्षा अधिकारी मुंशी लाल पटेल ने बताया कि इन तैयारियों के लिए शिक्षकों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसका उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में निष्पक्षता और गुणवत्ता बनाए रखना है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी छात्र बिना किसी बाधा के परीक्षा दे सकें।