{"_id":"6ae39be3704d80f97a004ba8","slug":"raid-conducted-at-a-dairy-three-quintals-of-paneer-destroyed-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-142551-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: डेयरी पर मारा छापा, तीन क्विंटल पनीर नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: डेयरी पर मारा छापा, तीन क्विंटल पनीर नष्ट कराया
Fri, 30 Oct 2026 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
संभल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिवाली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जिले में सघन जांच अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में असमोली थाना क्षेत्र के मातीपुर गांव स्थित भारत डेरी पर छापा मारा गया।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि यहां भंडारित करीब तीन क्विंटल पनीर को मिलावट की आशंका के चलते नष्ट करा दिया गया। पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भी भेजा गया है। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भारत डेरी पहुंची। वहां नजारुल हसन ने पनीर बनाने का काम करने की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मौके पर करीब तीन क्विंटल पनीर भंडारित मिला।
इसके अलावा विभिन्न प्रकार के अपमिश्रकों के खाली कट्टे और रैपर भी मिले। इन्हें मिलावट की आशंका से जुड़े साक्ष्य मानते हुए विभाग ने पनीर का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। विभाग ने पूरे स्टॉक को नष्ट करा दिया। प्रतिष्ठान संचालक को नोटिस भी जारी किया गया है। सहायक आयुक्त के अनुसार, नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर खाद्य पंजीकरण निलंबित करने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मातीपुर गांव में ही रियाजुल हसन के प्रतिष्ठान से भी पनीर का नमूना लिया। यह नमूना भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। दोनों नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार मौजूद रहे।