{"_id":"6ae39b9fe85bca33b2031a68","slug":"leopard-spotted-near-yara-fertilizer-plant-sambhal-news-c-204-1-chn1011-134212-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: यारा फर्टिलाइजर प्लांट के पास दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: यारा फर्टिलाइजर प्लांट के पास दिखा तेंदुआ
Fri, 30 Oct 2026 12:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
बबराला। यारा फर्टिलाइजर उर्वरक संयंत्र के मुख्य द्वार पर बृहस्पतिवार तड़के एक तेंदुआ देखा गया, जिससे हड़कंप मच गया। यह तेंदुआ सुबह 3:23 बजे फैक्टरी के मेन गेट पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ।
गेट पर तैनात गेटमैन ने तुरंत यारा फर्टिलाइजर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विपिन यादव को सूचना दी। विपिन यादव ने वन विभाग को अवगत कराया। सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। टीम को तेंदुए के पदचिह्न भी मिले हैं। यारा फर्टिलाइजर के सिक्योरिटी हेड रवि श्रीवास्तव ने सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की। वन क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन ने बताया कि तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है।
संयंत्र के मुख्य द्वार जैसे व्यस्त क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से कॉलोनी के निवासियों में चिंता बढ़ गई है। आसपास के गांव मेहुआ हसनगंज और लोधे की मढ़ैया सहित अन्य गांवों के खेतों में भी तेंदुआ देखे जाने की चर्चा से ग्रामीणों में दहशत है। लोग अपने पशुओं को घरों के अंदर बांध रहे हैं और सुबह-शाम खेतों में अकेले जाने से बच रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है।