फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   No check on the practice of carrying an excessive number of passengers

Sambhal News: ओवरलोड यात्रियों को ढोने पर नहीं लग रहा अंकुश

Fri, 30 Oct 2026 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 30 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
No check on the practice of carrying an excessive number of passengers
संभल। त्योहारी सीजन पर बसों की ओवरलोडिंग बंद नहीं हो रही है। बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा हुआ और 25 लोग बिहार के अलग-अलग जिलों के घायल हुए। इस बस में 100 से ज्यादा यात्रियों को सफर कराया जा रहा था। हादसे के दूसरे दिन भी जिलेभर में डबल डेकर और और सामान्य बसें ओवरलोडिंग करती दिखीं।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के प्रभारी जगरोशन सिंह ने बताया कि 12 बसों के चालान किए गए हैं। इसमें ओवरलोड के मामले भी शामिल हैं। जिले में संभल शहर, बबराल, गुन्नौर, चंदौसी होकर 100 से ज्यादा बसें दिल्ली और दूसरे बड़े शहरों के लिए निकलती हैं। ज्यादातर में यात्रियों की संख्या सीट की क्षमता से ज्यादा होती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संभल में चंदौसी चौराहे से 4 बसें गुजरीं, इन बसों को न परिवहन विभाग ने रोका और न यातायात पुलिस ने ही चेक करने की जहमत उठाई। इसी तरह चौधरी सराय में और गवां मार्ग पर गंगा एक्सप्रेस-वे की ओर पांच बसें जाती हुई दिखाई दीं। इसमें दो बसें डबल डेकर शामिल थीं। इन बसों के लौटने पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है। यह रात के समय गुजरती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एडीजी (यातायात) के आदेश पर ऑपरेशन सेफ स्पीड अभियान चलाया गया। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह शुरू किया गया है। दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक यह विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इस तीन घंटे के सघन चेकिंग अभियान में कुल 85 वाहनों के चालान काटे गए। चालकों को भविष्य में तय गति सीमा में ही वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी गई।
00000
घायलों को एंबुलेंस से बिहार भेजा गया
बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में जिला अस्पताल में भर्ती 16 मरीजों को बस मालिक द्वारा एंबुलेंस से बिहार लेकर जाया गया है। इन मरीजों की हालत में काफी हद तक सुधार है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी ने बताया कि हम सरकारी एंबुलेंस भेजने के लिए तैयार थे लेकिन बस मालिक ने तीन निजी एंबुलेंस से 16 मरीजों को बिहार भेजा है। सभी की हालत में सुधार है।


संभल और आसपास के जिलों में चेकिंग अभियान चलेगा
एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि संभल और आसपास के जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए दूसरे जिले के अधिकारियों से वार्ता की है। जिससे ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed