{"_id":"699f51bd962323025100e02c","slug":"woman-duped-of-mangalsutra-and-anklets-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127218-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महिला से ठगा मंगलसूत्र और पाजेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महिला से ठगा मंगलसूत्र और पाजेब
विज्ञापन
चंदौसी। बुधवार शाम भरे बाजार में ई रिक्शा में बैठी महिला को बातों में उलझाकर दो महिलाओं ने सोने के मंगलसूत्र और पाजेब की ठगी कर ली। बीते दस दिनों में चंदौसी में टप्पेबाजी की तीन घटनाएं हो चुकी हैं।
थाना क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई निवासी महिला गुरुमाला बुधवार को चंदौसी खरीदारी करने आई थीं। खरीदारी के बाद उन्हें जिला बदायूं के थाना वजीरगंज के गांव मकरंदपुर अपने मायके जाना था। पीड़िता ने बताया कि उनके पति चंदौसी में ई-रिक्शा चलाते हैं और वह उन्हें घंटाघर से ई-रिक्शा में बैठाकर बदायूं रोड की ओर छोड़ने जा रहे थे। पीड़िता के अनुसार घंटाघर से ही दो अन्य महिलाएं बच्चों के साथ उसी ई-रिक्शा में सवार हो गईं।
रास्ते में दोनों महिलाओं ने बातों में उलझाकर पीड़िता से एक सोने का मंगलसूत्र और बैग में रखी चांदी की पाजेब निकाल ली और कुछ दूर जाकर ई-रिक्शा से उतर गईं। थोड़ी देर बाद जब पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ, तो वह तुरंत पास की ही सीकरी गेट पुलिस चौकी पहुंची और घटना की शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि वह बाहर हैं उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।