फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman dies under suspicious circumstances, murder alleged

Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 12 Jun 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 12 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, murder alleged
चंदौसी (संभल)। गांव मौलागढ़ निवासी नीरज (22) की मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने तहरीर पर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरेली के थाना फतेहगंज के गांव सहसा निवासी आशाराम ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने तीन साल पहले अपनी बेटी नीरज की शादी चंदौसी के गांव मौलागढ़ निवासी शोभित के साथ की थी। शादी में हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने बेटी से दहेज की मांग को लेकर मारपीट शुरू कर दी। बेटी की शिकायत के बाद कई बार ससुराल वालों का समझाया, लेकिन ससुराल वाले हरकतों से बाज नहीं आए।
विज्ञापन

मंगलवार की रात गांव मौलागढ़ के किसी व्यक्ति ने आशाराम को फोन कर बेटी की मौत की सूचना दी। जब मायके वाले पहुंचे तो नीरज मृत मिली। मायके वालों ने बेटी का शव देखकर हंगामा शुरू कर दिया। मायके व ससुराल पक्ष के लोगों में कहासुनी भी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के पिता आशाराम की तहरीर पर जेठ रविंद्र कुमार (जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी) व भीम रत्न उर्फ बंटी, पति शोभित, सास राममुली, जेठानी कंचन, जेठानी वर्षा व दो ननद समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed