फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman did not get government ambulance due to labor pain, had to resort to e-rickshaw

प्रसव पीड़ा होने पर महिला को नहीं मिली सरकारी एंबुलेंस, ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman did not get government ambulance due to labor pain, had to resort to e-rickshaw
संभल। प्रसव पीड़ा होने पर महिला के परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस को फोन किया लेकिन मदद नहीं मिली। मजबूरन परिजन महिला को ई-रिक्शा से लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां भी महिला को लापरवाही का सामना करना पड़ा। प्रसव के बाद जब महिला के पति ने एंबुलेंस को कॉल किया तो वह भी मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद महिला और शिशु को ई-रिक्शा से घर ले जाना पड़ा।
विज्ञापन

पवांसा गांव निवासी अखिलेश कुमार की पत्नी डोली को मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे करीब प्रसव पीड़ा हुई थी। जिस पर परिजनों ने पवांसा सीएचसी जाने तक सरकारी एंबुलेंस 108 को फोन किया लेकिन काफी देर तक नहीं पहुंची। बार-बार कॉल करने पर 102 एंबुलेंस को कॉल करने का सुझाव दिया। प्रसव पीड़ा ज्यादा हुई तो अखिलेश कुमार अपनी पत्नी को ई-रिक्शा से लेकर सीएचसी पहुंचे। डिलीवरी होने के बाद जब परिजन देर रात में महिला को अस्पताल से घर ले जाने के लिए एंबुलेंस को कॉल किया तब भी एंबुलेंस काफी देर तक नहीं पहुंची। जबकि जिस समय महिला के पति ने कॉल की तब 102 एंबुलेंस सीएचसी परिसर में खड़ी थी। यह बड़ी लापरवाही सामने आई है। सीएचसी प्रभारी संदीप राहल का कहना है कि एंबुलेंस की व्यवस्था का सीएचसी से कोई मतलब नहीं है। महिला के पति का कहना है कि देर रात में ई-रिक्शा तलाश किया और पत्नी को घर लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed