{"_id":"5e83576f8ebc3e7745353896","slug":"woman-death-after-dilivery-in-sambhal-chandausi-news-mbd3448062120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहजोई में निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, स्टाफ भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहजोई में निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, स्टाफ भागा
विज्ञापन
बहजोई। निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। इस बीच अस्पताल स्टाफ ताला बंद कर मौके से भाग गया। गुस्साए परिजनों ने रात भर शव अस्पताल के बाहर रखा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मामला बहजोई में सादातबाड़ी रोड स्थित एक निजी अस्पताल का है।
सोमवार की शाम थाना गुन्नौर के गांव गोठना निवासी महिला कविता पत्नी छत्रपाल को प्रसव पीड़ा होने पर बहजोई सादातबाड़ी रोड स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां रात 11 बजे करीब महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक प्रसव के दौरान बेटी को जन्म देने के बाद अचानक कविता की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर अस्पताल स्टाफ हड़बड़ा गया और आनन-फानन में महिला को संभल की बात कहकर ले गया।
इस बीच कविता (26) ने दम तोड़ दिया। अस्पताल स्टाफ कविता के शव को अस्पताल ले आया और शव रखकर अस्पताल बंद कर भाग गया। मृतक महिला की बड़ी बहन कल्लो के मुताबिक रात भर परिजन अस्पताल के बाहर शव के पास बैठे रहे, लेकिन कोई मदद को नहीं आया। जबकि पुलिस को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
बड़ी बहन के मुताबिक अस्पताल स्टाफ की ओर से महिला की हालत कमजोर बताते हुए रक्त चढ़ाने की बात कहकर 10 हजार रुपये भी लिए गए। जबकि भर्ती कराते समय 50 हजार रुपये लिए गए थे। वहीं मंगलवार की सुबह अस्पताल के बाहर रखे महिला के शव के पास लोगों की भीड़ जमा थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।