फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman creates ruckus, throws chairs from traffic police station on road

Sambhal News: महिला का हंगामा, यातायात पुलिस चौकी की कुर्सियां सड़क पर फेंकीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Woman creates ruckus, throws chairs from traffic police station on road
बबराला। नगर के इंदिरा चौक पर बृहस्पतिवार को एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने यातायात पुलिस चौकी पर रखी कुर्सियां उठाकर हाईवे पर फेंक दीं और ईंट-पत्थर हाथ में लेकर सुरक्षाकर्मियों को धमकाने लगी। अचानक हुए घटनाक्रम से चौक पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला पहले यातायात पुलिस चौकी में घुसी और वहां रखी कुर्सियां सड़क पर फेंक दीं। इसके बाद उसने हाईवे पर ईंट-पत्थर लगाकर रास्ता अवरुद्ध करने का प्रयास किया और सड़क पर बैठकर हंगामा करने लगी। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार अभद्रता करती रही। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में महिला टेंपो में बैठकर गुन्नौर की ओर चली गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है। एक दिन पहले भी वह यातायात पुलिस चौकी पर पहुंची थी और सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है। उसे समझाया गया, जिसके बाद वह स्वयं ई-रिक्शा में बैठकर चली गई। मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed