फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman consumes poisonous substance after dispute with husband, death

पति से विवाद के बाद महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Woman consumes poisonous substance after dispute with husband, death
संभल। किसी बात को लेकर हुए विवाद में महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों से महिला के ससुरालियों की नोंकझोंक हुई। गांव के जिम्मेदार लोगों ने किसी तरह हंगामा शांत कराया और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। बुधवार की सुबह एक गांव निवासी 27 वर्षीय महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पति मजदूरी करने के लिए चला गया।
विज्ञापन

महिला ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब हालत बिगड़ी तो शोर शराबा हुआ। मौके पर पहुंचे परिजन व अन्य लोगों ने आनन फानन में संभल के निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

महिला के मायके वालों ने हंगामा किया लेकिन जिम्मेदार लोगों ने शांत करा दिया। इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। वहीं दूसरी ओर देर रात महिला का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था। महिला के दो बच्चे हैं जिनका रोरो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed