{"_id":"60bf24f28ebc3ea5ed27f485","slug":"woman-commits-suicide-after-a-fight-with-husband-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभलः पति ने मां के हाथ में दिए पैसे, विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाकर पत्नी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभलः पति ने मां के हाथ में दिए पैसे, विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाकर पत्नी ने दी जान
Tue, 08 Jun 2021 01:36 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:36 PM IST
सार
बहन की गोद भराई की रस्म के दौरान भाई ने अपनी मां के हाथ में लाकर पैसे दे दिए। इससे आहत उसकी पत्नी ने लड़ाई कर ली और रात में जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभल जिले के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अफजलपुर डरौली निवासी राजकुमार पत्नी सूरजमुखी के साथ रामनगर में रहकर काम करता है। राजकुमार की बहन के यहां सोमवार को कार्यक्रम था, जिसके लिए दोनों पति पत्नी गांव आए थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि राजकुमार बैंक से पैसे निकालकर लाया था और गोद भराई कार्यक्रम के लिए मां को रुपये दिए थे। इसी बात को लेकर पति पत्नी में कहा सुनी हो गई, जिसके बाद राजकुमार ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
रात करीब 10 बजे पता चला कि सूरजमुखी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी बहजोई ले गए। गंभीर हालत में उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। रात में उपचार के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन