Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Body of pregnant woman found hanging; dowry death alleged

Sambhal News: गर्भवती का शव फंदे पर लटका मिला, दहेज हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Body of pregnant woman found hanging; dowry death alleged
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के चंदू नगला गांव में मंगलवार देर रात एक चार माह की गर्भवती दीपा (23) का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

दीपा के पिता तेजपाल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 30 अप्रैल 2025 को चंदूनगला निवासी युवक से हुई थी। उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। पति, सास, ससुर और जेठ पर दीपा को प्रताड़ित करने का आरोप है।
विज्ञापन

वे दीपा के साथ अक्सर मारपीट भी करते थे। पिता ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात दीपा के साथ फिर से मारपीट की गई। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। मृतका चार माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुन्नौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्रा ने बताया कि महिला की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed