{"_id":"69fba38aef187924ee07b363","slug":"woman-and-teenager-attacked-by-wild-animal-both-injured-sambhal-news-c-204-1-chn1001-129086-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महिला और किशोर पर जंगली जानवर का हमला, दोनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महिला और किशोर पर जंगली जानवर का हमला, दोनों घायल
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव वहीपुर में एक जंगली जानवर ने महिला और एक किशोर पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजन मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि किशोर की स्थिति में सुधार है। जंगली जानवर कौन सा था, यह पीड़ित नहीं बता सके।
बबराला थाना क्षेत्र के गांव कैल की मढ़ैया निवासी उदयवीर सिंह की पत्नी ज्वाला देवी मंगलवार सुबह करीब 11 बजे धनारी थाना क्षेत्र के गांव वहीपुर स्थित परमानंद देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रही थीं। उसी समय उन्हीं के गांव का ही 14 वर्षीय किशोर बॉबी भी मंदिर के रास्ते पर जा रहा था। बताया जाता है कि मंदिर पहुंचने से पहले ही जंगल के पास अचानक एक जंगली जानवर ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में महिला जमीन पर गिर गईं और जानवर ने उनके सिर, पेट, हाथ और पैरों पर गंभीर घाव कर दिए।
वहीं, बॉबी के हाथ और पैर पर भी जानवर ने काट लिया, जिससे वह भी घायल हो गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और मंदिर पर मौजूद श्रद्धालु मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख जंगली जानवर जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत महिला के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उनका उपचार कराया गया। जहां किशोर की हालत में सुधार है, जबकि महिला की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। उपचार के बाद दोनों घायलों को घर ले आया गया है।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में जंगली जानवरों की संख्या बढ़ गई है, जिससे लोगों में डर बना हुआ है। खासकर महिलाएं अब अकेले घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रही हैं।