फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman adamant on leaving her husband and living with her lover

Sambhal News: पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला

Fri, 19 Jan 2024 04:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 19 Jan 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Woman adamant on leaving her husband and living with her lover
सौंधन (संभल)। पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी विवाहिता कैलादेवी थाने की पुलिस चौकी सौंधन में बृहस्पतिवार की दोपहर को पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने विवाहिता के परिजनों को मौके पर बुलाया। इस दौरान जानकारी सामने आई कि विवाहिता बुधवार की देर रात किसी समय प्रेमी के साथ चली गई थी। विवाहिता के पति ने रजपुरा थाने में तहरीर दी हुई है। रजपुरा थाना पुलिस सौंधन पुलिस चौकी पहुंची और विवाहिता व उसके प्रेमी को लेकर थाने चली गई। महिला प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी है। देर रात तक परिजन महिला को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उसने प्रेमी से शादी करने की जिद नहीं छोड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी 20 महीने पहले रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद ही कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से फोन पर बात होने लगी। इसकी जानकारी पति और उसके परिजनों को हुई तो उन्होंने महिला के मायके वालों को जानकारी दी। इसके बाद महिला की बात प्रेमी से होनी बंद हो गई थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि महिला कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। दो दिन पहले ही ससुराल गई थी। बुधवार की रात किसी समय प्रेमी के साथ चली गई। इसकी तहरीर महिला के पति ने रजपुरा थाने में दी थी। बृहस्पतिवार को महिला प्रेमी को साथ लेकर सौंधन पुलिस चौकी पहुंची और शादी कराने की जिद करने लगी। पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। रजपुरा थाना प्रभारी अमृत लाल ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी को थाने में बैठा रखा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed