फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Without rain, the situation of flood in the villages, people of a dozen villages are troubled.

Sambhal News: बिन बरसात गांवों में बाढ़ से हालात, दर्जनभर गांवों के लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Without rain, the situation of flood in the villages, people of a dozen villages are troubled.
जुनावई(संभल)। बरसात के मौसम में हर वर्ष बाढ़ का प्रकोप झेलने वाले जुनावई क्षेत्र के गांव हुसैन पुर पुख्ता की हालत आज भी जस की तस है। अब भले ही बाढ़ न हो लेकिन मुख्य नाले का निर्माण न होने से स्थिति बाढ़ से कम नहीं है। बांध की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर तीन से चार फीट तक पानी भरा होने के कारण इस क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। एक लंबे समय से इस रास्ते पर पुलिया निर्माण की मांग उठ रही है, लेकिन जिम्मेदारों ने अभी तक इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए एक कदम आगे नहीं बढ़ाया है। बदायूं जिले की सीमा पर स्थित जुनावई ब्लाक क्षेत्र के गांव मई हुसैनपुर पुख्ता का मुख्य रास्ता गंगा के बांध पर जाकर मिलता है। जबकि बांध का रास्ता संभल जिले के रघुपुर पुख्ता से गुजरता हुआ सीधा गंगा नदी सांकरा घाट पुल पार कर अलीगढ़ को जोड़ता है। इस रास्ते से हुसैनपुर पुख्ता, मिठनपुर, मई हुसैनपुर खाम, जलालपुर, रघुपुर पुख्ता तथा बदायूं जनपद के सूरत नगला, केरी, आतर गढ़िया, नगला, सोहन खेड़ा, सिवारिक आदि गांव के लोग अपने खेत खलियान एवं निजी कार्य से आते-जाते रहते हैं। बांध पर जाने या बांध के रास्ते से मई हुसैनपुर पुख्ता गांव को आने के लिए तीन से चार फुट कीचड़ एवं जलभराव वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। इसको लेकर बेहद परेशानी उठा रहे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन


बांध को जाने वाले मुख्य रास्ते पर पुलिया व नाला निर्माण के साथ ही जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया है। इस दौरान प्रधान पति इस्लाम नवी, मुन्ना लाल, ओमप्रकाश, सोहनपाल, मुकीम अली, हरिशंकर, वीरपाल, जीवाराम, अमरपाल सिंह, महेश, तेजपाल, सुरेश, चंद्रपाल सिंह, छत्रपाल सिंह ,विपिन कुमार, प्रमोद कुमार सहित आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


सांसद और विधायक की पैरवी भी काम नहीं आई
इस गंभीर समस्या को लेकर ग्राम प्रधान जमीला बेगम के पति इस्लाम तथा राशन डीलर मुन्ना लाल आदि के बताया गया इस रास्ते को ठीक करने के लिए नाले पर पुलिया का निर्माण किया जाना है। इसमें लागत अधिक आने के कारण ग्राम पंचायत की ओर से निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। इसको लेकर पूर्व सांसद डाॅ. संघमित्रा मौर्य तथा वर्तमान सांसद आदित्य कुमार यादव के अलावा क्षेत्रीय विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव आदि से मिलकर रास्ते को दुरुस्त कराने का अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन किसी ने इस गंभीर समस्या के निदान का प्रयास नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed