{"_id":"6246efbc36146419cf4b30d3","slug":"wife-threw-acid-on-her-husband-in-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर फेंका तेजाब: मायके जाने से मना करने पर पत्नी हुई आगबबूला, इस वजह से महिला को रोक रहा था वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति पर फेंका तेजाब: मायके जाने से मना करने पर पत्नी हुई आगबबूला, इस वजह से महिला को रोक रहा था वो
Fri, 01 Apr 2022 05:59 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद/संभल
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद/संभल
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 01 Apr 2022 05:59 PM IST
सार
संभल के असमोली थाना में युवक की पत्नी मायके जाने के लिए कह रही थी। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। युवक तेजाब से झुलसा है और पत्नी पर आरोप लगा रहा है। घटना की जांच की जा रही है। मामले को लेकर असमोली थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल का कहना है कि जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर मिली नहीं है।
विज्ञापन
पत्नी ने पति पर फेंका तेजाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल में मायके जाने की जिद कर रही पत्नी को रोकना युवक के लिए भारी पड़ गया। आरोप है कि पत्नी ने उस पर तेजाब फेंक दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और पत्नी को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले को लेकर महिला से पूछताछ कर रही है। वहीं युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के गांव बेला निवासी आसिफ की शादी अमरोहा जिले के रहरा गांव निवासी युवती से दो वर्ष पहले हुई थी। युवक का कहना है कि शादी के बाद से ही पत्नी आए दिन लड़ाई झगड़ा करती रहती है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मायके जाने के लिए पत्नी ने कहा था। युवक का कहना है कि जब उसने कुछ दिन बाद मायके जाने के लिए कहा तो वह लड़ने लगी और घर में रखा तेजाब उसके ऊपर फेंक दिया। जिसमें उसका सीना व पेट गंभीर रूप से झुलसा गया।
विज्ञापन
आसिफ के परिजनों का कहना है कि आसिफ के चाचा की दो दिन पहले मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार को तीजा हुआ है। इसलिए वह पत्नी से कुछ दिन बाद मायके जाने की बात कह रहा था। वहीं पुलिस पूछताछ में आसिफ की पत्नी ने बताया है कि वह मायके जाने के लिए कह रही थी। पति ने भेजने से इनकार कर दिया और जब विरोध किया तो मारपीट की। बाद में जब वह किचन लौटी तो पति चिल्ला रहा था। महिला ने तेजाब फेंकने की बात से इनकार किया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल महिला पुलिस हिरासत में है। वहीं दूसरी ओर तेजाब से झुलसे आसिफ को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। जहां हालत में सुधार बताया जा रहा है। हालांकि मामले को लेकर युवक की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन