फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wife got 20 lakh rupees for accident insurance

Sambhal News: दुर्घटना बीमा का 20 लाख रुपये पत्नी को मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Wife got 20 lakh rupees for accident insurance
मुरादाबाद। दुर्घटना में खाताधारक की मौत होने पर एसबीआई ने बीमा की 20 लाख रुपये की राशि उसकी पत्नी को प्रदान किया। एसबीआई इसी प्रकार कई अन्य लोगों को बीमा राशि का लाभ दे चुकी है। एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक शरद एस चांडक दो दिनों के दौरे पर आए हैं। बृहस्पतिवार को स्टेट बैंक के सिविल लाइंस स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक ने 20 लाख का चेक खाताधारक की पत्नी रेवा देवी को प्रदान किया।
विज्ञापन

बताया कि ग्राम बागड़पुर इम्मा गुलड़िया निवासी होमपाल सिंह ने भारतीय स्टेट बैंक की जे एस हिंदू कॉलेज अमरोहा शाखा में बचत खाता खोला था। खाताधारक के मौत की सूचना परिजनों ने शाखा प्रबंधक विजय सिंह को दी थी। शाखा प्रबंधक ने इस मामले में बीमा पॉलिसी की दावा राशि दिलाने की प्रक्रिया पूरी कराई। मुख्य महाप्रबंधक ने सभी बचत खाताधारकों को इस बीमा पॉलिसी को प्राप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। एक दिन पहले मुख्य महाप्रबंधक ने निर्यातकों से मुलाकात की थी। उन्होंने निर्यातकों से उनकी समस्याएं जानी।
विज्ञापन

भरोसा दिलाया कि स्टेट बैंक निर्यातकों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगा। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक बरेली अंचल राजीव रावत, क्षेत्रीय प्रबंधक मुरादाबाद स्वदेश श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक विजय सिंह, मुख्य प्रबंधक मधु सिंह, एरिया मैनेजर अभिषेक वर्मा, सुनील श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed