फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wife arrested along with lover for trying to murder husband

Sambhal News: पति की हत्या की कोशिश में पत्नी प्रेमी संग गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Wife arrested along with lover for trying to murder husband
बहजोई(संभल)। थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की कोशिश की। पति की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पत्नी नैना शर्मा को प्रेमी आशीष मिश्रा संग गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी व प्रेमी से तकिया व चाकू बरामद किया है।आदमपुर निवासी युवक गोपाल मिश्रा ने बताया कि उसकी शादी करीब सात वर्ष पहले मुरादाबाद के कटघर निवासी नैना शर्मा से हुई थी। पहले तो सब कुछ ठीक चल रहा था। बाद में करीब तीन वर्ष से उसकी पत्नी के गांव के ही एक युवक से संबंध हो गए थे। बीते वर्ष रक्षाबंधन पर पत्नी छोटे बेटे चिराग को लेकर मायके गई थी। बड़े बेटे कृष्णा को घर पर छोड़ दिया था। इसके बाद से पत्नी नहीं लौटी। पति ने कई बार फोन पर उसको बुलाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। बताया कि कुछ दिन पहले वह घर पर आई थी लेकिन दो तीन दिन बाद फिर चली गई थी। पति का आरोप है कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रह रही थी।
विज्ञापन

गोपाल मिश्रा ने आरोप लगाया कि मंगलवार को वह आंगन में सो रहा था। इस बीच पत्नी और उसका प्रेमी में घर में घुस आए। दोनों ने उसकी हत्या करने की कोशिश में तकिया से उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद प्रेमी ने हाथ में लिए चाकू से उस पर वार कर दिया। वह तो गनीमत रही, कि उसने तकिये को आगे की ओर धकेल दिया, तो चाकू तकिया को फाड़ते हुए उसके हाथ व पसली के पास लगा। इससे वह घायल हो गया। शोर मचाया, तो आवाज सुनकर बड़े भाई मौके पर आ गए। इसके बाद उसकी पत्नी व प्रेमी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि पूरे मामले में पति की ओर से दर्ज मामले के आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को लहलावन गांव में यात्री शेड के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



----

इनसेट

पत्नी व प्रेमी पहले भी कर चुके हैं हत्या की कोशिश

गांव आदमपुर निवासी गोपाल मिश्रा ने बताया कि उसकी पत्नी ने पहले भी दूध में जहर देकर उसे व बच्चों को मारने की कोशिश की थी। उस समय उसने दूध नहीं पीया था, इसलिए उसकी जान बच गई थी। इसके अलावा पत्नी के प्रेमी की ओर से भी पहले दो बार चंदौसी से गांव लौटते समय रास्ते में घेरकर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई थी, लेकिन मौके पर राहगीरों की आवाजाही के कारण वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed