फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lintel and basement wall collapse at optical center; doctor and customer injured.

Sambhal News: ऑप्टीकल सेंटर में बेसमेंट की दीवार संग लिंटर गिरा, डॉक्टर और ग्राहक घायल

Wed, 14 Oct 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 14 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Lintel and basement wall collapse at optical center; doctor and customer injured.
संभल। कोतवाली क्षेत्र में स्थित मुख्य बाजार में आई ऑप्टीकल सेंटर के नीचे बेसमेंट की दीवार गिर गई। इसके साथ लिंटर भी गिर पड़ा। इसके मलबे के साथ डॉ. वीरेंद्र रस्तोगी और ग्राहक मुहम्मद काजिम भी गिरे, जो दबकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बामुश्किल इन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन

मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी डाॅ. वीरेंद्र रस्तोगी बाजार में सिटीजन ऑप्टिकल्स चलाते हैं। मंगलवार दोपहर में दो बजे के करीब मंडी किशनदास सराय निवासी मौलाना मोहम्मद काजिम अपना चश्मा बदलवाने पहुंचे थे। डॉ. वीरेंद्र रस्तोगी ने उनकी नजर मशीन से जांचने की बात कही। करीब दो मिनट बाद ही बेसमेंट का लेंटर अचानक गिर गया। इससे डॉक्टर और ग्राहक करीब आठ फीट नीचे जा गिरे। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लेंटर गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए। कुछ लोग दुकान के अंदर से और कुछ बेसमेंट के रास्ते से अंदर गए। उन्होंने दोनों को मलबे से बाहर निकाल लिया। घटना के बाद सीओ कुलदीप कुमार, कोतवाल मोहित बालियान, दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। जांच की गई। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि बेसमेंट की दीवार कमजोर होने के कारण लेंटर गिरा। डॉक्टर और ग्राहक को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, दोनों सुरक्षित हैं। सुरक्षा के द़ृष्टिगत बेसमेंट के ऊपर बनी दुकानों को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed