फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Widow's pension could not start even after four years of husband's death

पति की मौत के चार वर्ष बाद भी नहीं आरंभ हो सकी विधवा की पेंशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Widow's pension could not start even after four years of husband's death
चंदौसी। सफाई कर्मचारी की विधवा ने नगर पालिकाध्यक्ष के सामने पति की मौत के चार वर्ष बाद भी पेंशन प्रारंभ नहीं होने पर रोष व्यक्त किया है। इस पर पालिकाध्यक्ष ने विधवा को शीघ्र ही पेंशन बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

खुर्जा गेट निवासी राजेश्वरी पत्नी स्व. जयंती ने बताया कि उसके पति नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। उनकी चार वर्ष पूर्व मौत हो गई। अभी तक उसे फंड के 1.20 लाख रुपये ही मिले हैं। चार वर्ष बाद भी उसकी पेंशन प्रारंभ नहीं हुई है। बताया कि पति की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे में उनके पुत्र सचिन को नौकरी मिल गई है लेकिन पुत्र द्वारा खर्चे के लिए पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। उसे जीवन-यापन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजेश्वरी ने बताया कि वह कई बार नगर पालिका के अधिकारियों के पास पेंशन बनवाने के लिए चक्कर लगा चुकी है। पालिकाध्यक्ष इंदु रानी ने उसे आश्वासन दिया कि वह अधिशासी अधिकारी से मिलकर शीघ्र ही पेंशन मामले का निस्तारण करा देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed