फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Who will offer namaz at Sambhal Idgah, confusion continues

Sambhal News: संभल ईदगाह पर कौन पढ़ाएगा नमाज, गफलत जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Who will offer namaz at Sambhal Idgah, confusion continues
ईदगाह में नमाज को लेकर बातचीत करतीं एसडीएम। - फोटो : ईदगाह में नमाज को लेकर बातचीत करतीं एसडीएम।
संभल। शहर की मुख्य ईदगाह में सोमवार को ईद की नमाज कौन अदा कराएगा। इसको लेकर रविवार को दिनभर अलग-अलग दौर की वार्ता हुई लेकिन मुस्लिम समाज के बने दो गुटों में सहमति नहीं बन पाई। मामला एसडीएम वंदना मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी तक भी पहुंचा। इन दोनों अधिकारियों ने काफी देर तक वार्ता की। इसमें ज्यादातर लोगों ने मौलाना जहीर उल इस्लाम द्वारा नमाज अदा कराने पर सहमति जताई। हालांकि दूसरा पक्ष इसके लिए देर रात तक भी राजी नहीं हुआ।
विज्ञापन

ईदगाह के इमाम मौलाना सुलेमान अशरफ का 25 अक्तूबर 2024 को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही ईदगाह के इमाम की नियुक्ति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसके चलते ही इमाम की नियुक्ति को लेकर मुस्लिम पक्ष के दो गुट बन गए। एक गुट ने मौलाना सुलेमान अशरफ के बेटे गाजी अशरफ हामिदी को इमाम बनाए जाने की घोषणा कर दी थी। जबकि दूसरे गुट ने मौलाना जहीर उल इस्लाम को ईदगाह का इमाम घोषित किया था।
विज्ञापन

सोमवार को होने वाली ईदगाह की नमाज कौन अदा कराएगा। यह सवाल उठा तो दोनों पक्ष अपने अपने इमाम द्वारा नमाज अदा कराने की जिद पर अड़ गए। इसी मामले में एसडीएम और सीओ ने दोनों पक्ष के लोगों के साथ कोतवाली में वार्ता की। ज्यादातर लोग मौलाना जहीर उल इस्लाम को इमाम घोषित करने और ईदगाह पर नमाज अदा कराने के लिए सहमत हुए। दूसरे पक्ष ने इस पर सहमति नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनुज चौधरी ने बताया कि बैठक में ज्यादातर लोगों ने जहीर उल इस्लाम द्वारा नमाज अदा कराने पर सहमति जताई थी। इसके बाद बैठक समाप्त हो गई। सभी से अपील की गई है कि शांतिपूर्ण नमाज अदा करें और आपसी सहमति बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed