{"_id":"6737c8ebb371aa4f5e038a35","slug":"white-stripes-and-indicators-also-missing-from-roads-fear-of-accident-in-fog-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-116465-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़कों से सफेद पट्टी और संकेतक भी गायब, कोहरे में हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़कों से सफेद पट्टी और संकेतक भी गायब, कोहरे में हादसे का डर
Sat, 16 Nov 2024 03:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
संभल। ठंड की दस्तक के साथ ही जिले में कोहरा भी छाने लगा है। पिछले चार दिन से जिले में सुबह से शाम तक कोहरे का असर है। दूसरी तरफ कोहरे में होने वाले हादसों को रोकने के लिए प्रशासन की तैयारियां अभी तक पूरी नहीं हैं। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोहरे के कारण सुबह और शाम के समय दृश्यता बेहद कम होने लगी है। ऐसे में रोड पर बनी सफेद पट्टी चालकों के लिए वाहन संचालन में सहायता करती है। नेशनल हाईवे सहित जिले की अधिकतर सड़कों से सफेद पट्टी गायब है। प्रशासन की तरफ से मार्गों पर सफेद पट्टी लगाने का कार्य तक शुरू नहीं किया गया है। कई सड़कों पर तो सफेद पट्टी तक धुंधली हो चुकी हैं। इसके अलावा जानकारी देने वाले सांकेतिक चिह्न गायब हो चुके हैं। कुछ चिह्न के बोर्ड तो बड़ी-बड़ी झाड़ियों में छुप गए हैं। फिरोजपुर पुल के पास घास उग आई हैं। कई जगह पेड़ भी हो गए हैं। ऐसी हालात में धुंध के सीजन में सड़क हादसे होने की आशंका रहती है।
यह बोले चालक
कोहरे में दिखाई नहीं देता है। कई बार जहां कट होता है वहीं को बस मुड़ जाती है। हर समय हादसे का डर रहता है। कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है।
संजय, रोडवेज बस के चालक।
रोडवेज बस के दिन में चार चक्कर लगाने होते हैं। कोहरे में बड़ी समस्या हो रही है, क्योंकि संकेतक गायब हैं। कोहरे में सबसे बड़ा सहारा इन्हीं का होता है।
विनोद, रोडवेज बस के चालक।
बस लेकर एक घंटे में संभल से मुरादाबाद पहुंच जाते हैं लेकिन अब पौने दो घंटे में पहुंच पा रहे हैं। क्योंकि यदि तेज चलाएंगे तो हादसे होने का डर रहेगा।
जावेद हसन, चालक।
कोहरा बढ़ रहा है। डिवाइडर पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा। संकेतक गायब हैं। जिम्मेदारों को इन्हें सही कराना चाहिए।
नरेश, चालक।
सड़कों का कार्य चल रहा है। यह पूरा होते ही डिवाइडर और संकेतक का कार्य शुरू कराया जाएगा। जिससे मानक पूरे हो सकें।
सुनील प्रकाश, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी