फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   While grinding wheat, the iron rod entered the woman's stomach due to the bursting of the mill.

गेहूं पीसते समय चक्की का पाट फटने से लोहे की रॉड महिला के पेट में घुसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
While grinding wheat, the iron rod entered the woman's stomach due to the bursting of the mill.
गुन्नौर। थाना क्षेत्र के गांव डूंडाबाग में गेहूं पीसते समय आटा चक्की का पाट फट गया। इस हादसे में लोहे की रॉड महिला के पेट में घुस गई, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायल महिला को आनन-फानन निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। यहां महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव डूंडाबाग निवासी उत्तम सिंह नई ट्रैक्टर आटा चक्की खरीद कर लाए थे। शनिवार दोपहर एक बजे उत्तम सिंह ट्रैक्टर से चलाकर आटा चक्की से गेहूं पीस रहे थे। तभी अचानक चक्की का पाट फट गया। पाट से निकली लोहे की रॉड पास में खड़ी दानवती के पेट में घुस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गई। सूचना पर हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल घायल महिला का अलीगढ़ में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed