फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   While deleting the video of the student, there was a fight between two groups.

छात्रा का वीडियो डिलीट कराने के दौरान दो गुटों में हुई मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
While deleting the video of the student, there was a fight between two groups.
छात्रा ने अपने साथियों से उसे ब्लैकमेल कर रहे छात्र की जमकर पिटाई कराई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस छात्रा, आरोपी छात्र व उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी कोतवाली आ गए। देर रात तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्ला निवासी छात्रा का एक छात्र ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। वीडियो के आधार पर आरोपी छात्र ने छात्रा को ब्लैकमेल करना प्रारंभ कर दिया। आरोप है कि आरोपी छात्र ने छात्रा से धीरे-धीरे 80 हजार रुपये ले लिए और इसके बाद रुपये की मांग जारी रही। इससे तंग आकर छात्रा ने अपनी सहेली के भाई व उसके मित्र की सहायता से आरोपी युवक को बहजोई रोड स्थित मौलागढ़ बुला लिया। छात्र के पहुंचने पर युवकों ने मोबाइल से वीडियो डिलीट करने की बात कही। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और मारपीट शुरू हो गई। वहां मौजूद यातायात सिपाही की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर जा पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस की सूचना पर छात्रा के परिजन भी आ गए। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी छात्र काफी से समय उनकी पुत्री को ब्लैकमेल कर रहा है। उनकी पुत्री ने घर पर कोई बात नहीं बताई, बल्कि अपनी सहेली के भाई व उसके दोस्त की मदद से आरोपी युवक बुला मोबाइल से वीडियो डिलीट कराना चाहा। तभी दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। देर रात तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed