{"_id":"6578c0de7937f622130d7d14","slug":"when-wife-went-to-her-parents-home-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-5781-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पत्नी मायके गई तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पत्नी मायके गई तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Wed, 13 Dec 2023 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडी किशनदास सराय निवासी अजय उर्फ झम्मन (28) का शव मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे घर के कमरे में कुंडे से लटका मिला। सूचना पर मायके से पहुंची पत्नी ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
गांव मंडी किशनदास सराय निवासी अजय के परिवार में पत्नी किरन के अलावा तीन बच्चे हैं। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। तीन दिन पहले अजय का अपनी पत्नी किरन से विवाद हुआ तो पत्नी मायके चली गई। जिसके बाद वह परेशान चल रहा था। मंगलवार की सुबह अजय का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। देर शाम मायके से लौटी युवक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग उठाई। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सिंह का कहना है कि युवक की पत्नी ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। इसके बाद ही देर रात शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।