{"_id":"6a0243c8a44d42de1c0f3da4","slug":"when-the-power-goes-out-the-polices-third-eye-develops-cataracts-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-135216-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिजली जाने पर पुलिस की तीसरी आंख को हो जाता है मोतियाबिंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिजली जाने पर पुलिस की तीसरी आंख को हो जाता है मोतियाबिंद
विज्ञापन
संभल। शहर की सुरक्षा में बिजली सेंध लगा रही है। जब बिजली जाती है तो पुलिस की तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरे, जो चौकसी और सुरक्षा के लिए लगाए गए थे, वह बंद हो जाते हैं। इससे व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
नगर पालिका ने शहर में सुरक्षा के लिए 2.6 करोड़ रुपये से 60 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इनके लिए कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। अलग-अलग स्थानों पर संचालित कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी होती है। यह कैमरे इसलिए लगाए गए थे ताकि सुरक्षा में सेंध नहीं लग सके लेकिन सुरक्षा में सेंध बिजली लगा रही है। कुछ ही स्थानों पर इनवर्टर से कैमरे संचालित हो रहे हैं। अधिकांश कैमरे बंद रहते हैं। सबसे खराब स्थिति नखासा थाना क्षेत्र में दिखाई दी। यहां लगे सभी कैमरे बिजली जाने पर बंद हो जाते हैं। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे कोई भी गतिविधि को रिकॉर्ड नहीं कर पाते। हैरत की बात तो यह है कि अधिकारियों को इस बात का संज्ञान है पर वे सुधार नहीं करा सके हैं।
0000000
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जुटी भीड़, बवाल हुआ था
24 नवंबर-2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इसमें पांच लोगों की जान गई थी। एसडीएम समेत 29 पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे। डीएम और एसपी पर भी जानलेवा हमला किया गया था। जामा मस्जिद के नजदीक जो भीड़ जमा हुई थी उसमें शामिल तमाम उपद्रवी पुलिस खोज नहीं पाई है। इस घटना से सबक लेकर ही सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय हुआ था। ताकि शहर की पूरी तरह निगरानी की जा सके लेकिन यह निर्णय तो सही लिया लेकिन व्यवस्था अधूरी पड़ गई है। दो करोड़ रुपये से ज्यादा शासकीय धन खर्च करने के बाद भी सुरक्षा में सेंध लग रही है। इन कैमरों के कंट्रोल रूम नई तहसील, संभल कोतवाली, नखासा थाने और सत्यव्रत पुलिस चौकी में बनाया गया है।
विज्ञापन
0000
इनवर्टर के लिए करीब 40 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इनवर्टर लगाकर सभी को व्यवस्थित तरीके से चालू कराया जा रहा है। इसके बाद कोई समस्या नहीं रहेगी।
डॉ.मणिभूषण तिवारी, ईओ, संभल