{"_id":"613671078ebc3e678e1fe04f","slug":"when-the-female-teacher-was-asked-to-come-to-school-the-husband-beat-up-the-headmaster-chandausi-news-mbd4017503183","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला शिक्षामित्र से निरंतर स्कूल आने को कहा, तो पति ने प्रधानाध्यापक की जमकर धुनाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला शिक्षामित्र से निरंतर स्कूल आने को कहा, तो पति ने प्रधानाध्यापक की जमकर धुनाई की
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। प्रधानाध्यापक ने महिला शिक्षामित्र से नियमित रूप से स्कूल आने को कहा, तो उसने इसकी शिकायत अपने पति से कर दी। स्कूल पहुंचे आक्रोशित पति ने प्रधानाध्यापक के साथ अभद्रता की और उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी शिक्षामित्र के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
चंदौसी के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी केशव दत्त ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय खबरिया में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनके विद्यालय में एक शिक्षामित्र हैं, वह ड्यूटी पर नहीं आती हैं। नियमित रूप से ड्यूटी पर आने के लिए उनसे कई बार कहा गया।
आरोप है कि सोमवार को उनके पति स्कूल आए और अभद्र व्यवहार और गाली करने लगे। इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और उन्हें बचाया।
विज्ञापन
मारपीट में उसे चोट आई है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी महिला शिक्षामित्र के पति तिलक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तिलक सिंह के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई। उसे एसडीएम न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जमानत दे दी गई।