फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   When the family members searched for the woman who had gone with her lover, both of them consumed poison

Sambhal News: प्रेमी संग गई महिला परिजनों ने तलाशा तो दोनों ने खा लिया जहर

Sun, 30 Mar 2025 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 30 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
When the family members searched for the woman who had gone with her lover, both of them consumed poison
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ चली गई। बाद में परिजनों के ढूंढने पर वह मिल गई। बताते हैं कि इस पर महिला और उसके प्रेमी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे हालत बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन

महिला के पति ने पुलिस को बताया कि मुरादाबाद जिले के कोतवाली बिलारी क्षेत्र के गांव निवासी युवक काफी समय से गांव में ही रहकर मेहनत मजदूरी करता था। अब युवक कुछ समय से मेरे ही घर में किराये पर कमरा लेकर रहता था। इसी दौरान पत्नी को उसने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। मौका पाकर वह पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। एक अनजान नंबर से कॉल आई और पता निकाला तो वो फोन मेरी पत्नी ने ही किया था।
विज्ञापन

जानकारी करते हुए वह मौके पर पहुंचा और डायल 112 पुलिस बुलाई। इसी दौरान पत्नी और उसके प्रेमी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article