फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   When his wife returned from her parental home, the young man committed suicide by hanging himself with a sari

Sambhal News: पत्नी के मायके से आने पर युवक ने साड़ी का फंदा लगा कर दे दी जान

Thu, 03 Apr 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 03 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
When his wife returned from her parental home, the young man committed suicide by hanging himself with a sari
धनारी। पत्नी के मायके से न आने पर गांव रुस्तमपुर पीपलवाला निवासी भगवान स्वरूप (30) ने बुधवार सुबह छत के कुंडे में साड़ी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर पीपलवाला निवासी भगवान स्वरूप पुत्र ओमप्रकाश खेती किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार सुबह करीब छह बजे उसका शव अपने कमरे में छत पर लगे कुंडे से साड़ी के बने फंदे से लटका मिला। मृतक की मां किशन देवी ने बताया कि उसका बेटा सोमवार को अपनी पत्नी पूजा को बुलाने उसके मायके गया था। पत्नी के न आने पर वह मंगलवार को घर आया और रात में अपने कमरे में सोने चला गया। जब बुधवार सुबह छह बजे करीब वह नींद से नहीं जागा, तो वह उसे जगाने कमरे में गई, तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था। वहीं, सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उसके घर पहुंच गए। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी छह वर्ष पहले हुई थी। वह अपने पीछे अपनी पत्नी और छह माह के बेटे को अकेला छोड़ गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article