{"_id":"65bacebf6deb1b8e150a70f6","slug":"when-chased-thieves-ran-away-leaving-behind-stolen-animals-vehicle-and-driver-caught-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-107355-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पीछा करने पर चोरी किए पशु छोड़ भागे चोर, गाड़ी व चालक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पीछा करने पर चोरी किए पशु छोड़ भागे चोर, गाड़ी व चालक पकड़ा
Thu, 01 Feb 2024 04:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। बहजोई के गांव रफीपुर में मंगलवार की रात चोर पशुशाला में नकब लगाकर तीन पशु चोरी करके ले गए। आहट होने पर जागे परिजनों ने ग्रामीणाें के साथ पशुओं की तलाश की तो उन्हें एक पिकअप गाड़ी मिली। शक होने पर ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। कुछ दूरी चोरी किए पशु भी मिल गए, लेकिन चोर भाग गए। ग्रामीणों ने पिकअप गाड़ी और चालक को पुलिस को सौंप दिया है।
क्षेत्र के गांव रफीपुर निवासी बदन सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात दो बजे चोर पशुशाला में नकब लगाकर तीन पशु चोरी कर ले गए। पशुओं की आवाज सुनने के बाद पशुशाला में जाकर देखा तो तीन पशु गायब थे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बाइक से जंगल में पशुओं और चोरों की तलाश शुरू की तो पवांसा के जंगल में रहमापुर छोटे चामुंडा मंदिर को जाने वाले कच्चे रास्ते पर पिकअप खड़ी मिली। उन्होंने चालक से पूछताछ की तो सही से जवाब नहीं दे पाया। शक होने पर उन्होंने चालक पकड़ लिया और पशुओं के पैरों के निशान देखते हुए आगे बढ़े तो चोर पशुओं को छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने पिकअप और चालक को पुलिस को सौंप दिया है। वहीं क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है।